rojgarकैरियर

Bank Jobs 2024 : सहकारी बैंक में निकली जूनियर क्लर्क की भर्ती, ग्रेजुएट हैं तो भरें फॉर्म, ऐसे होगा सेलेक्शन

Bank Jobs 2024 : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (HPSCB) ने जूनियर क्लर्क की भर्ती निकाली है. नोटिफिकेशन के अनुसार इस सहकारी बैंक में जूनियर क्लर्क की 232 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च है. आवेदन प्रक्रिया छह मार्च को शुरू हुई थी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in/hpscblfeb24/ पर जाकर करना है. जबकि अधिक जानकारी के लिए https://hpscb.com वेबसााइट पर विजिट करें. नोटिफिकेशन के अनुसार जूनियर क्लर्क की भर्ती आईबीपीएस मुंबई के माध्यम से रेगुलरद बेसिस पर होगी.

शैक्षणिक योग्यता

जूनियर क्लर्क पद पर भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से 12वीं पास होने के साथ कम 50 फीसदी मार्क्स से ग्रेजुएट होना चाहिए.

आवेदन शुल्क

हिमाचल प्रदेश के जनरल/ओबीसी- 1000 रुपये
हिमाचल प्रदेश के इडब्लूएस/एससी/एसटी IRDP/ BPL/अंत्योदय, महिला- 800 रुपये

चयन प्रक्रिया

जूनियर क्लर्क के पद पर भर्ती प्रक्रिया के लिए दो फेज के एग्जाम होंगे. फेज-1 (ऑनलाइन प्रीलिम्स ) और फेज-2 यानी ऑनलाइन मेन एग्जाम. फेज-1 परीक्षा 100 नंबर की होगी. इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा 60 मिनट की होगी. परीक्षा में रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे.

फेज-2 परीक्षा 100 नंबर की होगी. इमसें 200 प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा दो घंटे की होगी. इसमें पूछे जाने वाले प्रश्न रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी, इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस से संबंधित होंगे.

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button