विदेश

रूस के खिलाफ भारत के रवैये पर जो बाइडेन ने खड़ा किया सवाल, कह डाली ये बात

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के खिलाफ भारत के रुख को लेकर सख्त टिप्पणी की है। बाइडेन ने कहा कि भारत अमेरिका के प्रमुख साथियों में अपवाद स्वरूप है, यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस को दंडित करने के लिए पश्चिमी देशों ने प्रतिबंध लगाए हैं लेकिन भारत इस मामले में कुछ हद तक अस्थिर रहा है।

बाइडेन ने कहा कि क्वाड में जापान और ऑस्ट्रेलिया पुतिन के आक्रमणकारी रवैये के खिलाफ काफी सख्त रहे हैं। लेकिन भारत एक अपवाद है जिसका इस मामले में रुख कुछ हद तक ढुलमुल रहा है। बता दें कि यूक्रेन पर हमला करने के बाद से रूस के खिलाफ अमेरिका सहित तमाम पश्चिमी देशों कई सख्त कदम उठाए और आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।

तमाम बड़ी कंपनियों ने रूस में अपना बिजनेस बंद कर दिया है। यूएन में भी इन देशों ने रूस को घेरने की कोशिश की और उसके खिलाफ वोट तक किया लेकिन भारत ने इस मामले में तटस्थता की नीति अपनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button