छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी को बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत बारिश से हो सकती है। 1 जनवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ (पश्चिम से आने वाली हवा)) के असर के कारण होगा। पूर्व से आने वाली हवाओं में नमी ज्यादा होने के कारण दो दिनों के बाद रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

प्रदेश में शुक्रवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button