अन्‍य

देश में 97 दिनों बाद 5 लाख से कम सक्रिय मामले, 24 घंटे में आए 44 हजार 111 नए मामले

देश में 97 दिनों बाद 5 लाख से कम सक्रिया मामले, 24 घंटे में आए 44 हजार 111 नए मामले
file photo

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच दैनिक मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 97 दिनों के बाद सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख से कम दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 44,111 नए मामले सामने आए और 738 लोगों ने अपनी जान गवादी। वहीं 57,477 मरीज इस महामारी से ठीक हो गए। जिसके बाद देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,95,533 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.62% हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 97.06% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.35% है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 43,99,298 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 34,46,11,291 हुआ। आईसीएमआर के मुताबिक कल कोरोना वायरस के लिए 18,76,036 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 41,64,16,463 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना के कुल आंकडे़- 

कुल मामले : 3,05,02,362
कुल डिस्चार्ज : 2,96,05,779
सक्रिय मामले : 4,95,533
मरने वालों की संख्या : 4,01,050
कुल टीकाकरण : 34,46,11,291

Related Articles

Back to top button