क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

8 बाइक और एक ई-रिक्शा के साथ नागपुर से आए बाइक चोर दंपती गिरफ्तार…

रायपुर। राजधानी रायपुर की आजाद चौक थाना पुलिस ने एक पति-पत्नी को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। ये पति-पत्नी चोरी करने के इरादे से नागपुर से रायपुर शिफ्ट हुए थे। फिर वे रायपुर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी कर बेचने की फिराक में थे। इस बीच पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आजाद चौक पुलिस इलाके में बाइक चोरी की घटनाओं की जांच में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध पति-पत्नी कुछ गाड़ियों को बेचने की फिराक में हैं। SSP प्रशांत अग्रवाल के निर्देश और ASP जयप्रकाश बढ़ई और CSP मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में आजाद चौक पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की।

आरोपियों में 20 साल का अनमोल जनबन्धु और उसकी पत्नी 20 साल की गीता जनबन्धु है। वे मूल रूप से नागपुर के रहने वाले हैं। कुछ दिनों से वे रायपुर के खमतराई में छठ तालाब के पास रह रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 8 दोपहिया और एक ई-रिक्शा शहर के अलग-अलग इलाकों से चोरी की है। पुलिस ने सभी गाड़ियों को बरामद कर लिया है। आरोपी दंपती को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button