छत्तीसगढ़रायपुर

सांई वाटिका डकैती कांड: पुलिस ने खंगाले 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज

रायपुर। राजधानी रायपुर के सांई वाटिका में डकैत जिस एक्टिवा को अपने साथ लेकर गए थे, सीसीटीवी में वह गाड़ी रिकार्ड हुई है। इस गाड़ी में तीन डकैत, जाते दिख रहे हैं। गाड़ी की आखिरी लोकेशन अभनपुर तक ट्रेक हुई है। इससे साफ है कि डकैत अभनपुर के रास्ते भागे हैं।

डकैती के बाद पुलिस ने शहर के चारों दिशाओं में लगी 700 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। अब तक 12 संदेहियों से पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस की 30 सदस्यीय टीम इस कांड की जांच कर रही है। इधर, विवेचना के आगे बढ़ने पर पुलिस की थ्योरी थोड़ी बदली है।

पुलिस अब ‘घर के भेदी” को ढूंढने पर भी फोकस कर रही है। पीड़ित परिवार से मिली जानकारी के अनुसार डकैतों के पास मोबाइल फोन नहीं थे। होते तो दिख जाते। वह पीड़ितों के काफी करीब थे। डकैतों ने परिवार के सदस्यों के मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद जाते समय फोन को बाहर फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने छह दिन पहले के मोबाइल टावर डंप करवाए हैं। संदेही नंबरों को ट्रेक पर रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button