छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकायों के महापौर, अध्यक्ष व पार्षदों का मानदेय दोगुना करने, की घोषणा

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय निकायों के संबंध में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने आज अपने निवास कार्यालय से नगरीय निकायो में महापौर, अध्यक्ष व पार्षदों का मानदेय दोगुना करने की घोषणा की है। यही नहीं मुख्यमंत्री बघेल ने महापौर, अध्यक्ष व पार्षदों द्वारा विकास के लिए दी जाने वाल निधि को भी डेढ़ गुना करने की घोषणा की है।

इसकी घोषणा करत हुए सीएम बघेल ने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है कि छत्तीसगढ़ ने तीन बार लगातार देश के स्वच्छ्तम प्रदेश का खिताब हासिल किया है। इसे देखते हुए प्रदेश के महापौरों, सभापति, नगर पालिका एवं पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को दोगुना किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने की अवधारणा को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को दोगुना करने की घोषणा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि की राशि को भी डेढ़ गुना किया जाता है ताकि जमीनी स्तर पर कार्य हो सके।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इसके अलावा नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास हेतु प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए पांच करोड़ रुपए, नगर पंचायतों के लिए तीन करोड़ रूपए के विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। इसी प्रकार प्रदेश के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रकार कुल 579 करोड़ रु की राशि स्वीकृत की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button