छत्तीसगढ़

झीरम घाटी में इंटक भूखहड़ताल कर नरसंहार के दोषियों पर कार्रवाई की करेगी मांग

Publish Date: | Mon, 15 Nov 2021 12:35 AM (IST)

दंतेवाड़ा (नईदुनिया न्यूज)। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की ओर से सामूहिक विज्ञप्ति जारी कर दंतेवाड़ा इंटक जिलाध्यक्ष जगरा वेंजाम ने बताया कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुए नर संहार पर शहीद एवं घायल नेताओ हताहत आमजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को शाम चार बजे से 19 नवंबर सूर्यास्त तक स्थान नरसंहार स्थल झीरम घाटी में भूखहड़ताल कर झीरम घाटी में 25 मई 2013 की में हुए शहीद और घायल हमारे साथियों आमजन जो हताहत हुए उनको आज भी न्याय नही मिल पाया है जिस पर न्याय दिलाने की मांग हम देश के सर्वोच्च न्यायालय से भूखहड़ताल कर करेंगे। वेंजाम ने कहा कि इस नरसंहार पर जांच कार्रवाई के लिए तब न्यायिक आयोग का गठन किया गया था। तब तीन महीने का था तीन महीने के लिए गठित आयोग को जांच में आठ साल लग गए आयोग ने हाल ही में यह कहते हुए सरकार से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की थी कि जांच रिपोर्ट तैयार नही है इसमें समय लगेगा। आयोग इसके लिए समय मांग रहा था अब अचानक रिपोर्ट राज्यपाल महोदया को सौंप दिया गया हैं। किंतु इसमें दोषी कौन है, इस नरसंहार के लिए कौन जिम्मेदार है, उसको सजा मिले और दूध का दूध पानी का पानी हो। यह मांग हम शहीद हुए हमारे नेताओं के लाखों कार्यकर्ता पदाधिकारी करते रहे हैं। इंसाफ की भी पुकार है। ठगे महसूस कर रहे साथीइस नरसंहार में घायल हुए हमारे साथी आज क़ानून व्यवस्था न्यायप्रणाली और न्यायिक जांच आयोग के कार्यप्रणाली क्रियाकलापों से अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। हमारे जैसे लाखों कार्यकता आज अपने मार्गदर्शक पिता तुल्य नेताओं को खो दिए, जिसकी न्याय के मांग को लेकर इंटक छत्तीसगढ़ द्वारा सांकेतिक भूखहड़ताल 24 घंटा तक नरसंहार स्थल झीरम घाटी में करते हुए सुप्रीम कोर्ट को इस नरसंहार की जांच स्वयं के निगरानी में करने की मांग की जाएगी। इसमें कौन कौन दोषी है, वह सार्वजनिक कर दोषियों को सजा देने की मांग करेंगे।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button