कांग्रेस को हराकर करारा जवाब देगी जनता- जितेंद्र वर्मा दुर्ग। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और चुनाव अभियान संयोजक ललित चंद्राकर के साथ मिलकर अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए शनिवार को 15 गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया।भाजपा प्रत्याशी दिव्या साहू के समर्थन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में चारों तरफ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है पंचायती राज व्यवस्था को कांग्रेस ने पूरी तरह से ध्वस्त कर रखा है। यहां के विधायक और प्रदेश के गृह मंत्री को जनता से कोई सरोकार ही नहीं रह गया है। अंजोरा में पेयजल की समस्या का समाधान करने में कांग्रेस पूरी तरह से विफल रही है। रसमड़ा में अनेकों औद्योगिक इकाइयां स्थापित है, जिसके कारण रसमड़ा और आसपास के गांव के लोगों को बेहद वायु प्रदूषण और जहरीली गैसों का भी प्रभाव झेलना पड़ता है, जिसके कारण गांव वालों ने कई बार आंदोलन भी किया है। रसमड़ा गांव में औद्योगिक इकाइयां स्थापित है जिसके कारण में प्रदूषण झेल रहे हैं परंतु प्रदूषण झेलने के बावजूद उनके लोगों को यहां की फैक्ट्रियों में रोजगार नहीं मिलता है, यही हालात बोरई के ग्रामीणों के भी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 और दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में भाजपा का परचम लहरायें, भाजपा हमेशा से जनता के प्रति दायित्वों का पालन करने में गंभीर रही है।जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की आंखों के सामने गांव गांव में बेतहाशा शराब बिक्री चल रही है, जिसके कारण परिवार टूट रहे हैं, माताएं बहने त्रस्त हैं। गांव गांव में अवैध शराब के अड्डे कांग्रेस सरकार ने बनाए हैं। जुआ सट्टा पर कोई नियंत्रण नहीं है असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं, गांव की शांति दिन प्रतिदिन खत्म होती जा रही है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में कानून व्यवस्था की स्थिति भयावह होती जा रही है ऐसे में जिला पंचायत और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराकर घर बैठाना बहुत जरूरी है, तभी गांव और प्रदेश के हालात सुधरेंगे।भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान ग्राम बिरेझर, थनौद,अंजोरा, महामरा, खपरी, रसमड़ा, गनियारी, खुरसुल, दमोदा, बोरई, अंजोरा, ढाबा, भेंडसर, नगपुरा, कोटनी में चलाया गया। जिसमें पूर्व मिनिस्टर श्रीमती रमशिला साहू, जागेश्वर साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, जिला मंत्री रोहित साहू, जिला सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल जिला कार्यालय मंत्री मनोज सोनी जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, जितेंद्र साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष तीरथ यादव, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, उतई मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, रूपनारायण शर्मा, डॉ. अनिल साहू, चंद्रशेखर बंजारे, पवन महतेल, पुरान देशमुख, शिव निषाद, प्रवीण यादव सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
Read Next
दुर्ग
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
दुर्ग
21 March 2026
स्टाफ नर्स सूची जारी, ऑनलाईन दावा आपत्ति आमंत्रित
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
21 March 2026
अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु दुर्ग स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान -ऑपरेशन क्लीन
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
21 March 2026
स्टाफ नर्स सूची जारी, ऑनलाईन दावा आपत्ति आमंत्रित
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
