रामायण महोत्सव सफल बनाने आपसी गलतफहमियों को भुलाकर बेहतर सामंजस्य बनाने पर की गई चर्चा
रायगढ़ जिले में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम में एंट्री के दौरान भक्ति भावना से ओतप्रोत आम जनमानस का सैलाब उमड़ पड़ा जिस दौरान जितनी भीड़ रामलीला मैदान के अंदर थी उससे ज्यादा भीड़ बाहर लगे स्क्रीन्स पर भी महोत्सव का आनंद ले रही थी वही ज्यादा से ज्यादा लोग रामलीला मैदान में एंट्री का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान मीडिया गेट पर एंट्री को लेकर प्रशिक्षु आईपीएस पुलिस अधिकारी और रायपुर से आए एक वरिष्ठ पत्रकार के मध्य भी गहमागहमी हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी उदित पुष्कर मीडिया एंट्री गेट के पास ड्यूटी पर थे जब एक पत्रकार को एंट्री देने के दौरान पास को लेकर मामला गरमा गया और दोनो ओर से विवाद बढ़ गया जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को आकर समझाइश देनी पड़ी ।
बहरहाल इस विवाद का सुखद पटाक्षेप हो गया है और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों ही पक्ष के लोगों ने साथ बैठकर आपसे मतभेदों को सुलझा लिया है वही इस बात की भी समीक्षा की है की किन कारणों से उक्त विवाद गरमाया साथ ही रामायण महोत्सव को सफल बनाने और आपस में बेहतर सामंजस्य स्थापित करने इस संबंध में भी दोनों पक्षों द्वारा साथ बैठकर चर्चा की गई।
