अन्‍य

राज्य सरकार कट्टर दलित विरोधी है 267 अनुसूचित जाति को उनके अधिकार से वांछित रखा :- लाल सिंह आर्य (राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा)

रायपुर। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है। और कहा कि, सरकार कट्टर दलित विरोधी है। 267 अनुसूचित जाति को उनके संवैधानिक अधिकारों को वंछित रखा है। कानून और संविधान विरोधी सरकार है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ दौरे पर आए अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने मंगलवार को राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार को घेरा।

अजा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, अनुसूचित जाति को जो जाति प्रमाण पत्र का अधिकार दिया गया है, सरकार उसे छीन रही है। अनुसूचित जाति को प्रमाण पत्र बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। उन्हें बनाकर नहीं दिया जा रहा है। एससी के छात्र-छात्राओं के साथ सरकार अन्याय कर रही है। छात्रवृत्ति में अपना अंश नहीं डाल रही। लाल सिंह आर्य ने यह भी कहा कि, गुरुघासी के धाम में बनने वाले गुरुद्वारे के निर्माण को सरकार ने रोका। गुरु घासीदास अनुसूचित जाति के बड़े आराध्य देवता हैं। निर्माण कार्य को रोक कर सरकार ने समाज के साथ विश्वासघात किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button