
जयपुर । जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आज कांग्रेस न्यायपत्र 2024 की विशाल जनसभा को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश से ऊपर कोई नहीं होता, लेकिन मोदी खुद को महान मानते हैं। वे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का चीरहरण कर रहे हैं, पूरे तंत्र में डर बैठा रहे, यह तानाशाही है। ये देश चंद लोगों की जागीर नहीं है। हमारे पूर्वजों ने इसे खून से सींचा है। ये देश हमारे बच्चों का आंगन है। आज देश का लोकतंत्र खतरे में है. मेहनत से खड़ी की गई संस्थाओं को लोकतंत्र कमजोर करने के लिए काम में लिया जा रहा है. संविधान खतरे में है. यह तो तानाशाही है और हम इस तानाशाही का जवाब देंगे।