रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मुद्दे पर बीजेपी के बयानों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी के पास धर्मांतरण के अलावा कोई मुद्दा नहीं है, जहां-जहां चुनाव होता है। उन राज्यों में ये धर्मांतरण का राग अलापते हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि उनके पास ऐसा टेप रिकॉर्डर है जिसका बटन दबाने पर यही निकलता है। चाहे उत्तर प्रदेश हो, असम, कर्नाटक, झारखंड हो या फिर हिमाचल हो, जहां-जहां चुनाव हुए हैं, वहां टेप रिकॉर्डर बजाया और अब छत्तीसगढ़ में भी चुनाव हैं तो यहां भी बजेगा। भूपेश बघेल ने आगे कहा कि इनके पास कोई योजना नहीं है। 10 साल से उनकी सरकार है हिंदुओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने क्या किया केवल यह बताया कि लव जिहाद हो रहा है, धर्मांतरण हो रहा है, डर दिखा दिखा कर ये वोट लेना चाहते हैं। हिंदुओं को कुछ मिला नहीं लेकिन इनको सत्ता मिल गई। सरकार बनाने के लिए हिंदू को डराने का काम बीजेपी कर रही है। भूपेश बघेल ने कहा, अजय चंद्राकर चाहते हैं कि वो लोग जल्दी अंदर हो जाए। परंतु जो नियम है उसके मुताबिक कार्रवाई होगी। इसमें किसी को दम दिखाने की क्या बात है। अमित जोगी वैसे ही कह रहे हैं मुझे गिरफ्तार करके दिखाओ, लेकिन गए न जेल? तो अब अजय चंद्राकर का तो नाम नहीं है उसमें लेकिन जांच में जो भी व्यक्ति आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अभी तो इन्वेस्टिगेशन के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है, पुलिस के अधिकारी पूरी फाइल का अध्ययन कर रहे हैं, और महत्वपूर्ण बात ये है कि गरीबों का पैसा, आम जनता का पैसा, मेहनतकश मजदूर, व्यापारी, किसान उसका पैसा उसमें गया है और वह पैसा डकार गए तो महत्वपूर्ण बात यह है कि वह जो इन्वेस्टर है, जो खाताधारक है, उसका पैसा वापस होना चाहिए और जिन्होंने गरीबों, मजदूरों और किसानों का पैसा दबाया है उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन लोगों का पैसा वापस हो वह जहां भी इन्वेस्ट हुआ हो उसकी वसूली की जाएगी पैसा वापस कराया जाएगा लेकिन दुख की बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही है 2006 का मामला है और नार्को टेस्ट 2007 में हो गया था लेकिन न ही जांच कराएं और न इन्वेस्टर्स को पैसा वापस कराए।
Read Next
दुर्ग
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
दुर्ग
21 March 2026
स्टाफ नर्स सूची जारी, ऑनलाईन दावा आपत्ति आमंत्रित
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
21 March 2026
अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु दुर्ग स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान -ऑपरेशन क्लीन
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
21 March 2026
स्टाफ नर्स सूची जारी, ऑनलाईन दावा आपत्ति आमंत्रित
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
