पंचकुला। हरियाणा में सियासी हलचल के बीच, नायब सिंह सैनी को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद ज़िम्मेदारी सौंपे जाने का फैसला ले लिया गया है। यह फैसला विधायक दल की बैठक में लिया गया, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मौजूद थे।
विधायक दल की अहम बैठक में सर्वसम्मति से नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले पर पर मुहर लगा दी गई। इसके साथ ही अब सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हरियाणा में सैनी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। भाजपा को सैनी के नेतृत्व में ही बड़ा जनसमर्थन हासिल हुआ है, ऐसे में उनके मुख्यमंत्री बनने की दावेदारी मजबूत रही है।इसके साथ ही हरियाणा में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के साथ ही अब कैबिनेट के चेहरे तय होना बाकी है। इससे पहले सीएम पद पर फंसी पेंच को सुलझाने पार्टी के बड़े नेता हरियाणा पहुंचे और पंचकुला में विधायक दल की बैठक आयोजित कर सर्वसर्म्मति से सैनी को अलगा मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया। विधायक दल की बैठक में 48 विधायक सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। यहां बताते चलें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को 90 में से 48 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। ऐसे में भाजपा ने लगातार तीसरी बार राज्य में अपना कब्जा जमाया और अब वह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है।Read Next
राजनीति
18 October 2024
नायब सिंह सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री
राजनीति
18 October 2024
अलका होंगी झारखंड की सीएस?
राजनीति
18 October 2024
राहुल गांधी पहुंचे वाल्मीकि मंदिर, बीजेपी ने बताया ढोंग
राजनीति
14 October 2024
सीएम आतिशी को पीडब्ल्यूडी ने अलॉट किया आवास
21 October 2024
झारखंड चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट! सरायकेला से लड़ेंगे चंपई सोरेन, जानें किसे कहां से मिला टिकट
21 October 2024
सब्जियों के दामों में अंतर घटाने की पहल, कृषि मंत्री बोले- केंद्र सरकार बनाएगी कमेटी
21 October 2024
Ranchi में बोले राहुल गांधी, ‘देश के सबसे पहले मालिक थे आदिवासी, BJP इन्हें कहती है वनवासी’
21 October 2024
बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन ने चार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
18 October 2024
नायब सिंह सैनी दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री
18 October 2024
अलका होंगी झारखंड की सीएस?
18 October 2024
राहुल गांधी पहुंचे वाल्मीकि मंदिर, बीजेपी ने बताया ढोंग
14 October 2024
इजरायल-हमास जंग की आग में कौन-कौन झुलसेंगे ये चिंता का विषय है: मोहन भागवत
14 October 2024
कांग्रेस को अर्बन नक्सल कहने वाले खुद क्या है? उनकी टेरारिस्ट पार्टी : खड़गे
14 October 2024
सीएम आतिशी को पीडब्ल्यूडी ने अलॉट किया आवास
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
Check Also
Close