छत्तीसगढ़भिलाई

नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा, के वरिष्ट सफाई कर्मचारी गजानंद नेगी के सेवानिवृत्ति पश्चात विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन  दिनांक 31-3-2022 को महापौर कक्ष में किया गया

नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा, के वरिष्ट सफाई कर्मचारी गजानंद नेगी के सेवानिवृत्ति पश्चात विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन  दिनांक 31-3-2022 को महापौर कक्ष में किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चन्द्राकर, आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर सहित डबरापारा के पार्षद तुलसी ध्रुव, बिजली नगर के पार्षद राम खिलावन वर्मा, डे साहब वर्मा एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अश्विनी चन्द्राकर मौजूद थे।

निगम आयुक्त राठौर ने बताया कि आज सेवानिवृत्त हो रहे सफाई कर्मचारी गजानंद नेगी को हम सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। उपस्थित जनो ने शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर गजानंद को विदाई दी। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button