दुर्ग

आज से उतई में संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा। सिद्ध श्री राम दरबार हनुमान मंदिर उतई में आज से आठ दिवसीय संगीत मय भागवत कथा का आयोजन 16 फरवरी तक दोपहर 1 बजे से सन्ध्या 5 बजे तक किया गया है।भगवताचार्य पं.हिमांषु कॄष्ण जी महाराज होंगे।जिसकी तैयारी सुरु हो गई है। ज्ञान यज्ञ के पहले दिन 8 फरवरी को कलश यात्रा,देव् स्थापना ब गौकर्ण कथा होगी।9 फरवरी को परीक्षित जन्म ,सुखदेव जन्म,वराह अवतार कथा होगी।10 फरवरी को कपिलोपाख्यान,सती चरीत्र, ध्रुव चरित्र 11 फरवरी को भरत चरित्र, प्र्रह्लाद चरित्र,नरसिंह अवतार की कथा होगी।

12 फरवरी को वामन चरित्र,रामकथा,कृष्ण जनमोत्स्व 13 फरवरी को बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन लीला की कथा । 14 फरवरी को कंश वध,रूखमणी मंगल,विवाह उत्सव होगी।15 फरवरी को सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष,भागवत चढ़ोत्तरी व सोभा यात्रा होगी।16फरवरी को गीता पाठ,तुलसी वर्षा, पूर्णाहुति प्रसादी का बितरण होगा।भागवत कथा के परायण कर्ता प आकाश पाण्डेय होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button