
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को असम और त्रिपुरा दौरा किया। सुबह असम में जनसभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी दोपहर में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचे।
पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद मैदान में जनसभा में कहा, ”जब त्रिपुरा में CPM और कांग्रेस थीं, तब भ्रष्टाचार फल-फूल रहा था। वामपंथी पार्टियों ने राज्य को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। कांग्रेस सरकार ने पूर्वोत्तर के विकास पर ध्यान नहीं दिया। उनकी नीति पूर्व को लूटो की थी।”
10 साल पहले मैंने कांग्रेस और वामपंथियों की लूट ईस्ट नीति को खत्म किया था। अब हम एक्ट ईस्ट नीति पर काम कर रहे हैं। सतही तौर पर वामपंथी और कांग्रेस एक-दूसरे के विरोधी लग सकते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे उनकी विचारधारा एक ही है।