
नई दिल्ली। One Nation One Election: एक देश एक चुनाव को लेकर अब शिवसेना ने पूर्व राष्ट्रपति और उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है। उन्होंने एक देश एक चुनाव के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि बार-बार चुनाव होना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा नहीं है और ये देश के विकास में बाधा डालते हैं।
एक राष्ट्र एक चुनाव पर लिखा पत्र
एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद को लिखे पत्र में शिंदे ने कहा कि एक साथ चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार द्वारा प्रस्तावित सबसे महत्वपूर्ण सुधारों में से एक है। हमारा पूरा विश्वास है कि एक राष्ट्र एक चुनाव से केंद्रित और सुचारू शासन होगा।