राजनीति

पीएम मोदी ने 370 सीटें जीतने का नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया टारगेट



नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, बिहार, ओडिशा, मध्यप्रदेश से लेकर दक्षिण भारत तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुल 370 सीटें जीतने और एनडीए गठबंधन के साथ 400 पार का टारगेट तय किया है, जिन पर हर हाल में जीत दर्ज करने के लिए मेहनत भी की जा रही है। यही नहीं भाजपा ने इन सभी सीटों के हर समीकरण पर नजर बना रखी है। हर बूथ की जानकारी भी ली जा रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही 370 सीटों जीतने का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को टारगेट दिया है। यही नहीं उनके ऐलान के बाद भाजपा ने यह टारगेट पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए कॉल सेंटर बना दिए गए हैं। भाजपा ने 370 सीटों पर कॉलसेंटर्स बनाए हैं। ये कॉलसेंटर तीन चीजों पर फोकस कर रहे हैं, भाजपा के साथ कौन है, बागी कौन हैं और किन स्कीमों पर जनता का क्या रुख है। इसके अलावा घर-घर जाकर लोगों तक स्कीमों का प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button