देश

सौतेली मां ने दिखाया सौतेलापन, पत्थर बांधकर बच्चे को कुएं में फेंका

सुंदरगढ़। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक महिला ने अपने पांच साल सौतेले बेटे की आंखों पर पट्टी और हाथ बांधकर कुएं में फेंककर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि महिला ने बच्चे को कुएं में फेंकने से पहले उसके शरीर पर एक बड़ा पत्थर बांधा दिया था जिससे बच्चा पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि महिला इस बात से दुखी थी उसका पति उस लड़के को उसके बच्चे से भी ज्यादा प्यार करता था। यह घटना राउरकेला शहर के पास रघुनाथपल्ली थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार महिला मृत बच्चे के पिता की दूसरी पत्नी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button