क्राइमदेश

सामूहिक दुष्कर्म ,बदमाशों ने महिला को बेहोशी की हालत में फेंका,अस्पताल में मौत !

राजस्थान के नागौर जिले में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार होने और एक सूनसान जगह पर छोड़े जाने के छह दिन बाद अचेत अवस्था में मिली 35 वर्षीय महिला ने बृहस्पतिवार शाम जयपुर के सवाईमान सिंह अस्पताल में दम तोड़ । पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि महिला के परिजनों ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया और मामले की विस्तृत जांच करते हुए उचित मुआवजा देने की मांग की , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार , जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया , लेकिन परिजनों को संदेह है कि वारदात में और भी लोग शामिल हो सकते।

पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के मुताबिक, महिला जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में वेंटिलेटर पर थी और बृहस्पतिवार शाम उसकी मौत । उन्होंने बताया कि महिला के शव को अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया ।

पुलिस के अनुसार, महिला चार फरवरी को घर से लापता हो गई थी और उसके परिजनों ने दो दिन बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। अधिकारियों ने बताया कि दस फरवरी को महिला उसके गांव से तीन किलोमीटर दूर बेहोशी की हालत में मिली और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button