छत्तीसगढ़

भिलाई : कृष्णा पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय रामकथा का आयोजन 24 दिसम्बर 2021 से.

भिलाई /

इस्पात नगरी भिलाई में पांच दिवसीय रामकथा का आयोजन शिवानंद योग निकेतन नेहरू नगर भिलाई के तत्वाधान में कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई में 24 दिसंबर से किया जा रहा है। शिवानंद योग निकेतन की ओर से श्री राम कथा का आयोजन विगत 15 वर्षों से प्रतिवर्ष किया जा रहा है। इस वर्ष कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई में यह आयोजन 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक अपराह्न 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा। जिसमें कथा व्यास पंडित नीलमणि दीक्षित नित्य सत्संग मंडल दमोह के श्रीमुख से भक्तगण श्रीरामकथा का अलौकिक आनंद प्राप्त कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि हरि नाम संकीर्तन में निमग्न मधुर सरस रामकथा के प्रवक्ता पंडित नीलमणि दीक्षित अनगिनत बार देश-विदेश में अपने श्री मुख से प्रवचन और गायन से लाखों लोगों को श्री राम की भक्ति से सराबोर कर रहे हैं। वर्तमान में 24 से 28 दिसंबर तक अपनी भक्ति में वाणी से श्रीराम भक्तों को भावविभोर करने कृष्णा पब्लिक स्कूल में पंडित दीक्षित का आगमन हो रहा है। छत्तीसगढ़ के सुविख्यात शिक्षाविद, कर्मयोगी, आध्यात्मिक वेद पुराणों के ज्ञाता कथावाचक एवं भारतीय संस्कृति को बनाए रखने हेतु सतत प्रयत्नशील रहते हुए एमएम त्रिपाठी चेयरमैन कृष्णा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के मार्गदर्शन में कृष्णा पब्लिक स्कूल नेहरू नगर भिलाई में इस 5 दिवसीय आयोजन की भव्य तैयारियां चल रही है। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कृष्णा पब्लिक स्कूल समूह से आनंद कुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष एवं प्रमोद कुमार त्रिपाठी सचिव भी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button