क्राइमदेशराजस्थान

लड़की को गोली मार खुद को मारी गोली, दोनों मरे: शादी से इंकार करने ने नाराज था, देसी कट्‌टा लेकर लड़की के घर पहुंचा, पहले लड़की को फिर खुद को मारी गोली, दोनों की मौत

पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुभाष नगर-ए में शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक लड़की को गोली मार एक युवक ने खुद को गोली मार दी। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई वही लड़का गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा हैं कि छगन बंजारा ममता से शादी करना चाहता था। दोनों ही शादीशुदा थे। छगन की पत्नी पिछले कुछ समय से अपने दो बच्चों को लेकर पीहर में रह रही हैं वही ममता भी पति से अनबन के बाद पीहर में रह रही थी। शादीशुदा छगन से ममता की मां अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहती थी।

इससे छगन नाराज था। बताया यह भी जा रहा हैं कि छगन का ममता से अफेयर चल रहा था। लेकिन वह शादी नहीं कर रही थी। ऐसे में उसे शक था कि ममता का चक्कर किसी ओर के साथ भी हैं। इसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। छगन की जेब में पुलिस को एक नोट में जिसमें उसने ममता पर ब्लेकमेल करने का आरोप लगाया।

लिस के अनुसार मृतका की पहचान सुभाष नगर एक निवासी 23 वर्षीय ममता पुत्र सुखदेव उर्फ देवाराम बंजारा व मृतक की पहचान नया गांव निवासी 30 वर्षीय छगन बंजारा पुत्र कानाराम के रूप में हुई हैं।

मृतका की बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई हैं। मामले में पुलिस ने अनिल व मुकेश नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया हैं। आरोप हैं कि वे छगन को ममता के घर छोड़कर गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button