
खरसिया। द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब्स ऑफ इंडिया की संस्था का खरसिया में शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। संस्था का पदभार एवं शपथ ग्रहण में वी ललिता अग्रवाल ने अध्यक्ष की पद संभाली सचिव वी अनीता शिव अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष का पद वी सुधा अग्रवाल ने कार्यभार संभालशपथ ग्रहण एवं कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं शपथ अधिकारी वी अर्चना मिश्र, बीवी एवं एरिया सचिव वी सावित्री चंद्रा के आगमन पर हुआ। कार्यक्रम में आमंत्रित खरसिया के पत्रकार की उपस्थिति रही। एरिया ऑफिसर एवं शपथ अधिकारी वी अर्चना मिश्रा के साथ मिलकर सभी ने दीप प्रज्वलन किया तत्पश्चात ध्वज वंदना की गई सभी अतिथियों का श्रीफल एवं पुष्प माला से स्वागत किया गया क्लब के एजेंडें को सभी के सामने रखा गया जिसके तहत अंधत्व मुक्ति, अक्षरज्ञान, परोपकार, एकता की परख,जरूरतमंदों की सेवा, राष्ट्रहित, राष्ट्रप्रथम, जागरूकता के कार्यक्रम आदि है। क्लब का इस वर्ष गौ सेवा, सामाजिक सेवा, अन्नदान, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, वृद्धजनों की सेवा कार्यक्रम पर विशेष ध्यान है।मुख्य अतिथि ने खरसिया क्लब की कार्यों की सराहना की कार्यक्रम में पत्रकारों का सम्मान भी किया गया उन्हें सम्मान के लिए विशेष निमंत्रण भी दिया गया था तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त की गई और उसके बाद भोजन भी किया गया। कार्यक्रम में वी ललिता अग्रवाल वी सुधा अग्रवाल वी सुनीता गर्ग वी दुर्गा अग्रवाल वी अंजू गवेल वी सपना अग्रवाल वी स्वीटी अग्रवाल वी सपना शर्मा वी मीना अरोरा वी नीता बंसल वी मंजू गर्ग वी रीटा फोटोवानी वी लता अग्रवाल वी उमा गोयल वी शिवांगी अग्रवाल वी अनीता शिव अग्रवाल और वी मनजीत कौर सलूजा वी बीना रॉय और शैल गवेल की उपस्थिति गरिमामयी रही।