![e0a4a6e0a587e0a4b6 e0a4aee0a587e0a482 e0a4aae0a4bfe0a49be0a4b2e0a587 24 e0a498e0a482e0a49fe0a587 e0a4aee0a587e0a482 e0a486e0a48f 8309 61a520af31c83](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/11/e0a4a6e0a587e0a4b6-e0a4aee0a587e0a482-e0a4aae0a4bfe0a49be0a4b2e0a587-24-e0a498e0a482e0a49fe0a587-e0a4aee0a587e0a482-e0a486e0a48f-8309_61a520af31c83.jpeg)
आउटलुक टीम
इसे भी पढ़ें
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस महामारी के 8,309 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि, इस दौरान 9,905 लोगों ने इस घातक वायरस को मात दी है। वहीं 236 मरीजों ने इस संक्रमण की वजह से दम तोड़ा है। सक्रिय मामलों का आंकड़ा 1,03,859 (पिछले 544 दिनों में सबसे कम) पर है।
अभी तक कोरोना वायरस से कुल 3,40,08,183 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अभी रिकवरी रेट 98.34 प्रतिशत है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। वहीं, सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या अभी 1,03,859 है। यह पिछले 544 दिनों सबसे कम है। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम 0.30 प्रतिशत है।
आज सुबह 8 बजे तक देशभर में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,22,41,68,929 है।