




झूठे आडंबर से परे मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और कर्म से मनुष्य का विकास।
हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू भईया) की कार्यशैली के कायल हो जुड़ने लगा है आम महकमा
भिलाई। ( राजेश प्रसाद तांती शाश्वत की कलम से ) जी हां आपने सही सुना है “झूठे आडंबर से परे मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और कर्म से मनुष्य का विकास”। शहर में जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और धार्मिक सहभागिता की मिसाल बन चुके हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू) की कार्यशैली से प्रभावित होकर उनसे जुड़ने लगे है आम जनता का महकमा हर दिन की तरह उनके कोहका स्थित सर्व समाज कल्याण समिति कार्यालय में पहुंचने लगे है।
हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू) अपने दरबार में प्रत्येक क्षेत्र से आए गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवाओं का स्वागत करते एवं सभी से आत्मीय भेंट करते हुए
दरबार में पहुंचे नागरिकों से उनकी समस्याएँ, सुझाव सुनते हुए क्षेत्रीय आवश्यकताओं की पूर्ति होने के लिए विचारो को साझा करते हैं, उसके बाद प्रत्येक विषय को गंभीरता से त्वरित समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हैं। ऐसा अब रोजाना हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू) के कार्यालय दरबार में आम जनमानस के लगी भीड़ और उनके मन में निरूपित समस्या का छोटू भईया से निराकरण कराने की उम्मीद लिए पहुंचने की उम्मीद से लगी है।
बता दे कि इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमो के आयोजनों के आमंत्रण भी प्राप्त होते रहते है, जिन्हें वे सहर्ष स्वीकार करते हुए आयोजकों को सफल एवं मंगलमय बनाने की स्वीकृति एवं सहमति के साथ शुभकामनाएँ देते हैं।
कार्यशैली एक नजर ध्यान देने योग्य जो निरंतर जारी है:
- जरूरत मंद व्यक्तियों की सहायता एवं सहयोग
- बीमार एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति की स्वास्थ्य चिकित्सक सहायता
- वर वधु के वैवाहिक सुखमय जीवन के लिए आर्थिक सहयोग
- गरीब एवं निर्धन छात्र छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए आर्थिक सहयोग
धार्मिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता

मंदिर निरीक्षण कर दिया सहयोग का आश्वासन
क्षेत्रवासियों की सूचना पर हाउसिंग बोर्ड कोहका, भिलाई स्थित शिव हनुमान एवं दुर्गा मंदिर पहुँचकर उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मंदिर की छत एवं गुंबद से हो रहे पानी के रिसाव की समस्या से समिति एवं कॉलोनीवासियों ने उन्हें अवगत कराया। इस संबंध में उन्होंने यथासंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो
पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरण
कैलाशनगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई स्थित प्रीत पैलेस में यूथ सिख सेवा समिति के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह जी के भाई स्वर्गीय सरदार शोभा सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ सम्मिलित हुए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर परिवारजनों द्वारा दो दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई तथा एक ट्राईसाइकिल समाजसेवा हेतु सर्व समाज कल्याण समिति को सहयोग स्वरूप भेंट की गई। इंद्रजीत सिंह ने स्वर्गीय सरदार शोभा सिंह जी की पावन स्मृति को नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए वाहेगुरु से प्रार्थना की तथा इस पुनीत कार्य के लिए परिवारजनों का आभार व्यक्त किया।
जनता से सीधा संवाद और त्वरित सहयोग ही पहचान
उल्लेखनीय है कि इंद्रजीत सिंह ‘छोटू भईया ‘ की कार्यशैली का मूल आधार झूठे आडंबर से परे मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, और कर्म से मनुष्य का विकास, जनता से सीधा संवाद और त्वरित सहयोग है। सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहकर वे समाज के हर वर्ग से आत्मीय संबंध बनाए हुए हैं। यही कारण है कि शहर में वे केवल एक पदाधिकारी नहीं, बल्कि जनभावनाओं से जुड़े जनसेवक के रूप में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू भईया) की कार्यशैली के कायल हो जुड़ने लगा है आम महकमा
