देश

जानें कौन है गुरनाम सिंह चढूनी, पंजाब चुनाव में आजमाऐंगे किस्मत, नई राजनीतिक पार्टी का किया ऐलान

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनीएएनआई

आउटलुक टीम

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पंजाब में नई पार्टियां बननी शुरू हो गई हैं। इस बार पंजाब के चुनावी मैदान में किसान भी अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी आज चंडीगढ़ में नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया। किसान नेता ने अपनी पार्टी को ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ नाम दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस नई पार्टी में किसान आंदोलन से जुड़े कुछ चेहरे नजर आ सकते हैं।
अपनी नई पार्टी का ऐलान करते हुए गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि देश में पार्टियों की कमी नहीं है, परन्तु आज देश में बदलाव की ज़रूरत है। इन पार्टियों ने राजनीति को व्यापार बना लिया है। राजनीति में बदलाव लाने के लिए, राजनीति को शुद्ध करने के लिए हम अपनी नई धर्मनिरपेक्ष पार्टी ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ लॉन्च कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि राजनीति प्रदूषित हो गई है। इसे बदलने की जरूरत है। पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाले नीति निर्माताओं, पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाई जा रही हैं। आम आदमी, गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए, हम अपनी नई पार्टी लॉन्च कर रहे हैं।
कौन है गुरनाम सिंह चढूनी
गुरनाम सिंह चढूनी किसान किसान आंदोलन के दौरान मंच से केंद्र सरकार को चुनौती देने वाले किसान नेता हैं। उनकी पत्नी बलविंदर कौर ने कुरुक्षेत्र से 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर किस्मत आजमाई थी। हालाकि उन चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो गई है। इसके बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी। लेकिन, किसान आंदोलन के बाद वे फिर से चुनावीं मैदान में पूरे दल बल के साथ वापसी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button