अन्‍य

कोरोना वायरस: देश में एक दिन के भीतर आए 43,733 नए मामले, 47,240 लोग हुए डिस्चार्ज, रिकवरी रेट में इजाफा

कोरोना वायरस: देश में एक दिन के भीतर आए 43,733 नए मामले, 47,240 लोग हुए डिस्चार्ज, रिकवरी रेट में इजाफा

e0a495e0a58be0a4b0e0a58be0a4a8e0a4be e0a4b5e0a4bee0a4afe0a4b0e0a4b8 e0a4a6e0a587e0a4b6 e0a4aee0a587e0a482 e0a48fe0a495 e0a4a6e0a4bf 60e5afbb07ca1

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार धीमी हो गई है। भारत ने पिछले 24 घंटों में 43,733 नए कोविड 19 मामले दर्ज़ किए गए और 47,240 लोग डिस्चार्ज हुए । सक्रिय मामले घटकर 4,59,920 रह गए हैं; रिकवरी रेट बढ़कर 97.18% हो गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,07,216 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 42,33,32,097 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

बता दें कि देश के 8 राज्यों में अब भी पूर्ण लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध हैं। इनमें  हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही सख्त पाबंदियां हैं।

 

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें  केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button