![e0a495e0a58be0a4b0e0a58be0a4a8e0a4be e0a4b5e0a4bee0a4afe0a4b0e0a4b8 e0a4ace0a580e0a4a4e0a587 e0a4a6e0a4bfe0a4a8 e0a4aee0a4bfe0a4b2 6195511536729](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/11/e0a495e0a58be0a4b0e0a58be0a4a8e0a4be-e0a4b5e0a4bee0a4afe0a4b0e0a4b8-e0a4ace0a580e0a4a4e0a587-e0a4a6e0a4bfe0a4a8-e0a4aee0a4bfe0a4b2_6195511536729.jpeg)
आउटलुक टीम
देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में 10 हजार 197 नए कोविड-19 केस सामने आए हैं और 301 लोगों की मौत हुई। इसके बाद रिकवरी दर 98.28% हो गई जो मार्च 2020 से सबसे ज्यादा है।
वहीं बीते दिन 12 हजार 134 मरीज कोरोना से ठीक हुई हैं। अब तक कुल 3 करोड़ 38 लाख 73 हजार 890 लोग कोरोना से उबर चुके हैं।
देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 28 हजार 555 है जो कि पिछले 527 दिनों में सबसे कम है। डेली पोजिटिविटी रेट 0.82% है जो कि पिछले 44 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है। वीकली पोजिटिविटी रेट 0.96% है जो कि पिछले 54 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है।
ये भी पढ़ें – फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, जम्मू में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान
पिछले 24 घंटे में 67 लाख 82 हजार 42 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। अब तक कुल 1 अरब 13 करोड़ 68 लाख 79 हजार 685 वैक्सीनेशन हो चुका है।