देश

कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,514 नए केस, 7 हजार से अधिक मामलों के साथ केरल ने बढ़ाई चिंता

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12 हजार 514 नए मामले आए, 12 हजार 718 रिकवरी हुईं और 251 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीं केरल में कोरोना के मामले दूसरो राज्यों की तुलना में अभी भी सबसे अधिक है। राज्य में कोरोना वायरस के कल  7,167 मामले और 167 मौतें रिकॉर्ड की गई हैं। 
नए कोरोना वायरस संक्रमण में दैनिक वृद्धि 24 दिनों के लिए 20,000 से नीचे रही है और लगातार 127 दिनों से 50,000 से कम नए मामले सामने आए हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 8 लाख 81 हजार 379 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 60 करोड़ 92 लाख 1 हजार 294 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.46 प्रतिशत शामिल है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है, जबकि कोविड-19 रिकवरी दर 98.20 प्रतिशत दर्ज की गई है। 24 घंटों की अवधि में कोरोना के नए मामलों में 455 केस की गिरावट आई है।
कोविड-19 के कुल आंकड़े
कुल मामले: 3,42,85,814सक्रिय मामले: 1,58,817कुल रिकवरी: 3,36,68,560कुल मौतें: 4,58,437कुल वैक्सीनेशन: 1,06,31,24,205

Related Articles

Back to top button