बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित शराब भट्टी में चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी चोर के पास से चोरी की गई डीवीआर भी जब्त की गई है वहीं एक अन्य फरार चोर की पुलिस तलाश कर रही है। सरकंडा थाना प्रभारी फैजुल शाह के अनुसार “सोमवार की रात करीब 2:30 से 3:00 के बीच अशोक नगर स्थित आरके पेट्रोल पंप के पास शराब दुकान में चोरों ने धावा बोला, चोरों ने लॉकर तोड़ने और उखाड़ने का प्रयास किया था लेकिन जब उन्हें लॉकर खेलने में सफलता नहीं मिली, तो चोर वहां के सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चोरी कर फरार हो गए थे.” इस घटना में लॉकर में रखे करीब 6 लाख चोरी होने से बच गये। मामले में पूछताछ के लिए सरकंडा थाना पुलिस ने शराब दुकान में तैनात बिरकोना के रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड संतोष लश्कर से पूछताछ किया, पुलिस थाना में पूछताछ के दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने पहले तो मनगढ़ंत कहानी से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। अरोपी ने बताया कि “3 से 4 युवक वहां पर आए थे और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे. इसके कारण और डर कर भाग गया, पुलिस को सिक्योरिटी गार्ड पर संदेह हुआ जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर पूछताछ का सच्चाई उगलवाया। पुलिस के कड़ाई बरतने के बाद वह टूट गया और अपने एक अन्य साथी के साथ शराब में दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए उसके फरार साथीयो की तलाश में जुट गई है।
Read Next
6 February 2026
(no title)
6 February 2026
विकसित भारत – जीरामजी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार और आजीविका का दायरा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
6 February 2026
बिलासपुर- चर्लपल्ली-बिलासपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन की सुविधा
5 February 2026
ब्लड बैंक दुर्ग में हर वर्ष आयोजित होता है विशाल रक्तदान शिविर
5 February 2026
दो तकनीकी कार्य के लिए 09 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
5 February 2026
गलत प्रस्तुतीकरण कर रेरा से छूट लेने के प्रयास पर छत्तीसगढ़ रेरा की कड़ी कार्रवाई
5 February 2026
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से शिक्षा को रोजगारोन्मुख, नवाचारपरक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है-उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
5 February 2026
पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल श्री डेका
5 February 2026
छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान: चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस की अवधि में छत्तीसगढ़ में देश में सर्वाधिक 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण
5 February 2026
जो बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक” के नाम से जाना जा रहा है – प्रधानमंत्री
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...