![e0a495e0a58be0a4b0e0a58be0a4a8e0a4be e0a4b2e0a497e0a4bee0a4a4e0a4bee0a4b0 e0a4ace0a4a2e0a4bc e0a4b0e0a4b9e0a4be e0a4aee0a58ce0a4a4 617d353631628](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/10/e0a495e0a58be0a4b0e0a58be0a4a8e0a4be-e0a4b2e0a497e0a4bee0a4a4e0a4bee0a4b0-e0a4ace0a4a2e0a4bc-e0a4b0e0a4b9e0a4be-e0a4aee0a58ce0a4a4_617d353631628.jpeg)
आउटलुक टीम
देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन दूसरी ओर मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में 14,348 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 13,198 लोग डिस्चार्ज हुए और 805 लोगों की मृत्यु हो गई है। इनमें केरल से 7,838 मामले और 90 लोगों की मौतें शामिल हैं।
नए कोरोना वायरस संक्रमणों में दैनिक वृद्धि 35 दिनों के लिए 30,000 से नीचे रही है और लगातार 124 दिनों से 50,000 से कम दैनिक नए मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.47 प्रतिशत शामिल है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है, जबकि कोविड-19 रिकवरी दर 98.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।
कोविड-19 टैली
देश में 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया।
कोरोना के कुल आंकड़े –
कुल मामले: 3,42,46,157
कुल सक्रिय मामले: 1,61,334
कुल डिस्चार्ज: 3,36,27,632
कुल मृत्यु: 4,57,191
कुल वैक्सीनेशन: 1,04,82,00,966