अन्‍य

लखीमपुर खीरी हिंसा: कांग्रेस ने किया ‘मौन व्रत’ कार्यक्रम का आयोजन, की केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बर्खास्तगी की मांग

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा
पीटीआई

e0a4b2e0a496e0a580e0a4aee0a4aae0a581e0a4b0 e0a496e0a580e0a4b0e0a580 e0a4b9e0a4bfe0a482e0a4b8e0a4be e0a495e0a4bee0a482e0a497e0a58d 61643da634d49

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कांग्रेस लगातार केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस पार्टी द्वारा आज देशभर में इस मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और केंद्र गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को पद से हटाने की मांग करते हुए ‘मौन व्रत’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सभी राज्यों में राजभवनों के बाहर सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के बीच कांग्रेस नेता इकट्ठे होकर मौन रखेंगे।

e0a4b2e0a496e0a580e0a4aee0a4aae0a581e0a4b0 e0a496e0a580e0a4b0e0a580 e0a4b9e0a4bfe0a482e0a4b8e0a4be e0a495e0a4bee0a482e0a497e0a58d 61643da733f77

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ‘मौन व्रत’ को लेकर लखनऊ के सभी पदाधिकारियों को सोमवार सुबह 9 बजे तक प्रदेश कांग्रेस दफ्तर पहुंचे के लिए कहा है। इसके बाद प्रियंका गांधी 10 बजे से ‘मौन व्रत’ की शुरुआत करेंगी जो तीन घंटों तक चलेगा।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता आज सुबह 11 बजे राजभवन पर लखीमपुर घटना के विरोध में मौन व्रत रखेंगे। वहीं जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस आज राजभवन के बाहर सुबह 9.30 बजे प्रदर्शन करेगी।

बता दें कि वाराणसी में किसान न्याय रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने दो टूक कहा था कि लखीमपुर खीरी मामले में जब तक गृहराज्यमंत्री (अजय मिश्रा) का इस्तीफा नहीं होता, हम लड़ते रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने कृषि कानून, किसान आंदोलन, लखीमपुर खीरी की घटना, रोजगार, हाथरस की घटना और दूसरे मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा था।

Related Articles

Back to top button