छत्तीसगढ़

चोरों ने सूने घरों को पिᆬर बनाया निशाना, तीन घरों से की लाखों की चोरी

Publish Date: | Fri, 10 Dec 2021 11:53 PM (IST)

जांजगीर – चांपा (नईदुनिया न्यूज)। जिले में चोरी की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं पुलिस केवल अपराध दर्ज कर हवा में हाथ पांव मार रही है। जांजगीर, पुटपुरा, अकलतरा के बाद अब चोरों ने पामगढ़ में तीन घरों को निशाना बनाया है। चोरों ने राजस्व विभाग के नाजीर, पीडब्ल्यूडी कर्मचारी और एक शिक्षक सहित चार घरों में सोने चांदी के जेवर सहित करीब 2 लाख रूपए का सामान पार कर दिया। चोरों ने यहां भी सूने घरों को ही निशाना बनाया है । जिले की पुलिस चोरी के पुराने मामलों का निराकरण नहीं कर पा रही है। वहीं चोर हर दूसरे दिन एक नए स्थान पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रही है। जिला मुख्यालय जांजगीर के दीनदयाल कालोनी के बाद चोरों ने पुटपुरा 11 वीं बटालियन में आधा दर्जन घरों से पांच लाख का सामान पार कर दिया। पुलिस अभी इन दोनों मामलों में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू ही की थी कि बुधवार की रात चोरों ने अकलतरा के दो घरों को निशान बनाकर लाखों चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद गुरूवार को चोरों ने पामगढ़ में माधव खुंटे के घर से 40 से 50 तोला चांदी और नकदी रकम, ओमप्रकाश यादव के घर से 35 हजार नकदी और जेवर और राजेन्द्र बर्मन सहित तीन घरों से सोने चांदी के जेवर और नकदी रकम पार कर दिया। चोरों ने यहां भी उसी तरह वारदात को अंजाम दिया है जैसे बाकी स्थानों पर दिया है। यहां भी पहले सूने घरों को चिन्हित किया और उन घरों के सामने पत्थर रख कर रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button