अन्‍य
Trending

दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. चौधरी ब्रह्म प्रकाश जी की जयंती पर एन.यू.बी.सी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक।

नई दिल्ली। एन.यू.बी.सी. (National Union of Backward Classes, SCs/STs & Minorities) राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग, अनु: जाति, अनु: जनजाति एवं अल्पसंख्यक संगठन के संस्थापक दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. चौधरी ब्रह्म प्रकाश जी की जयंती पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन नई दिल्ली स्थित सुरजीत भवन में किया गया। नवनिर्वाचित दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी जी कार्यक्रम के मुख्य अथिति के तौर पर उपस्थित रहे। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहाँ इस संगठन को आगे बढ़ाने में हमेशा उनका सहयोग रहेगा व केंद्रीय सरकार की नीतियों को इस संगठन के माध्यम से जमीनी स्तर पर लागू करेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चौधरी ब्रह्म प्रकाश जी के पद चिंन्नो पर चल कर संगठन को आगे बढ़ाना व नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्षों का आपस में मेल मिलाप कराना रहा। एन.यू.बी.सी. के अनुशासन समिति ने सभी के समक्ष अपना निर्णय रखा। इसके उपरांत राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने सभी की रजामंदी से कुछ संगठन हित में कुछ कठोर निर्णय भी कार्यक्रम में लिए जिसमे एस गीता (दिल्ली), एस सुवर्णा कुमार (केरला), राजपाल मीणा (राजस्थान), विट्ठल पवार राजे (महाराष्ट्र) को सर्व सहमति से संगठन से निष्कासित किया । इस कार्यक्रम को सुचारू रूप आयोजन करने में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट हमेंत यादव, दिल्ली के अध्यक्ष संजीव यादव, निर्मल यादव, बिहार से ई अजय कुमार यादव, महिला अध्यक्ष आशा चंद्रा, उपाध्यक्ष हीरामणि तांती, धीरेंद्र कुमार धीरनिधि वेदवाती यादव, मनीष यादव, विकास कृष्णा, मनोहर लाल यादव, वंदना गोला, नितिन प्रधान, दीपेंद्र यादव, कुलदीप यादव, सर्वेश कुमार व सोमवीर कुमार। सुरजीत भवन के संयोजक विमल पालीवाल व उनके सहयोगीयों का सभी ने धन्यवाद किया। उक्तआशय की जानकारी श्याम नंदन कुमार यादव ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button