अन्‍य

देश में कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, 24 घंटों में 51667 केस, 1329 मौतें

कोरोना वायरस: पिछले 24 घंटों में 51,667 पॉजिटिव, 1,329 मौतें
file photo

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव इस महीने काफी कम हो गया है। पिछले 24 घंटों में 51,667 लोग पॉजिटिव पाए गए और 1,329 नई मौतें दर्ज की गई। वहीं 64,527 नए डिस्चार्ज हो गए हैं। जिसके बाद  देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,12,868 है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.66% हुआ। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.98% है। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,35,781 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,95,68,448 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 60,73,912 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,79,48,744 हुआ।

आंकड़ों में कोरोना- 

कुल मामले: 3,01,34,445
कुल वसूली: 2,91,28,267
मरने वालों की संख्या: 3,93,310
सक्रिय मामले: 6,12,868
कुल टीकाकरण: 30,79,48,744

Related Articles

Back to top button