
Publish Date: | Sat, 30 Oct 2021 06:05 AM (IST)
Chhattisgarh Weather News: रायपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साथ ही प्रदेशभर में इन दिनों शुष्क हवाओं आने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। न्यूनतम तापमान गिरने से इसका असर मौसम पर भी पड़ रहा है, जिसके चलते हल्की ठंड में भी बढोतरी महसूस की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार 31 अक्टूबर के बाद हवाओं की दिशा में फिर से बदलाव हो रहा है। हवाओं की दिशा में बदलाव के चलते मौसम में नमी रहेगी और हवा की दिशा पूर्वी-दक्षिण पूर्वी हो जाएगी।इसके चलते ही बंगाल की खाड़ी से काफी नमी आएगी और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के भी आसार है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की दिशा में बदलाव की वजह से न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।रायपुर का पारा गिरा तो हल्की ठंड भी बढ़ीशुष्क हवाएं चलने के कारण राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ गई है। शुक्रवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से राजधानी रायपुर में रात को हल्की ठंड में भी बढ़ोतरी हो गई। शहर का तापमान कम होने से हल्की ठंड भी बढ़ी है। इसके साथ ही पेन्ड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह बन रहा सिस्टममौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि 31 अक्टूबर के बाद हवा की दिशा पूर्वी-दक्षिण पूर्वी होगी और इसकी वजह से बंगाल की खाड़ी से काफी नमी आएगी। इससे ही आंशक रूप से बादल छाएंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
Posted By: Kadir Khan