मनोरंजन

स्कूली बच्चों ने गाया है Animal में Bobby Deol की एंट्री पर बजने वाला गाना, 50 साल से भी ज्यादा है पुराना

Animal Bobby Deol Entry Song: एनिमल मूवी इस वक्त क्या धमाल मचा रही है वो किसी को बताने की जरूरत नहीं है. ये वो फिल्म है जिसमे हीरो ही नहीं बल्कि विलेन की खूब चर्चा हो रही है. विलेन यानि बॉबी देओल (Bobby Deol) जिन्होंने सभी खलनायकों को मानो चारों खाने चित कर दिया है. एक्शन, डार्क, थ्रिलर से भरी ये फिल्म एक और खास वजह से चर्चा में है और वो हैं इसके गाने. जो सुपर डुपर हिट रहे हैं.

वहीं फिल्म रिलीज होने के बाद बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग खासा सुर्खियां बंटोर रहा है जिसका टाइटल है जमाल जमालू. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये लगभग 50 साल से भी ज्यादा पुराना है और एक ईरानी गाना है. जब फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री होती है तो वो इसी गाने पर डांस करते दिखाई देते हैं. इस गाने का म्यूजिक काफी यूनिक है और कहा जा रहा है कि ये एक कविता थी जिसे बाद में गीत में तब्दील कर दिया गया तब से अब तक ये ईरान की तमाम शादी और समारोहों में बजाया जाता है.  

फिल्म में खूब तारीफ बंटोर रहे हैं बॉबी

बॉबी सिर्फ एंट्री सॉन्ग की वजह से नहीं बल्कि गूंगे विलेन बनकर भी उन्होंने जो खूंखारपन दिखाया है उसे देखकर लोगों की रूह कांप उठी है. यही वजह है कि जहां देखें उनकी तारीफों के पुल बांधते लोग थक नहीं रहे. शायद इतना प्यार देखकर ही बॉबी देओल भावुक भी हो उठे, उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमे वो मीडिया के सामने पब्लिक का मिल रहा इतना प्यार देख इमोशनल हो गए और उनकी आंखें छलक उठी. 

एनिमल कर रही धुआंधार कमाई

वहीं पहले ही दिन तमाम रिकॉर्ड तोड़कर रख देने वालीं एनिमल की कमाई का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. वीकेंड पर भी फिल्म ने खूब कमाई की और अब तक 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन मेकर्स की झोली में आ चुका है. 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button