अन्‍य
Trending

श्रीमज्जग्दगुरू शंकराचार्य की उपस्थिति में शिवपुरी जामुल में विशाल हिंदू राष्ट्र धर्म सभा का आयोजन; धर्म सभा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी।

  • विशाल हिंदू राष्ट्र धर्म सभा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शासन प्रशासन मुस्तैद, चप्पे चप्पे पर रहेंगे पुलिस अधिकारी, बड़े पैमाने पर VVIP मूवमेंट को देखते हुए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी
  • विशाल हिंदू राष्ट्र धर्म सभा की तैयारियां जोरो पर
  • शंकराचार्य जी के आगमन के पूर्व भक्तिमय हुआ जामुल SDM एडिशनल SP सहित सभी अधिकारी कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लेने पहुँचे
  • 2 मार्च को होगा विशाल हिंदू राष्ट्र धर्म सभा का आयोजन, शिवपुरी जामुल में जगद्गुरु शंकराचार्य रहेंगे मंच पर मौजूद

भिलाई (जामुल)। धर्मध्वजरक्षक परमधर्माधीश सर्वोच्च गुरु अनंत श्री विभूषित पूर्वम्नाय ऋग्वेदीय गोवर्धनमठ पीठाधीश्वर परमपूजनीय श्रीमज्जग्दगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती शंकराचार्य महाराज जी के जामुल आगमन पर हो रही तैयारियों का जायजा लेने एस. डी. एम. श्री लवकेश ध्रुव जी, एडिशनल एसपी श्री अभिषेक झा एवम् सी एसपी श्री बंछोर, जामुल थाना प्रभारी श्री केशव कोशले के साथ, नगर पालिका परिषद जामुल के RI हरीश साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण कार्यक्रम स्थल की निरीक्षण के लिए शिवपुरी जामुल पहुँच कर आयोजन स्थल का जायजा लिए।
कार्यक्रम के आयोजक प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच के अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने उन्हें चल रही तैयारियों के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में 50,000 हजार से ज्यादा आमंत्रण कार्ड वितरित किये गए है।

कार्यक्रम में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है, साथ ही बड़े पैमाने पर VVIP मूवमेंट भी होना है, जिसको देखते हुए कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसलिए प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के पुख़्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं चप्पे चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रहेंगे साथ ही ड्रोन कैमरों से विशेष निगरानी रखी जाएगी ग्राउंड में चारों ओर CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं, वाहनों के आवागमन के लिए अलग रूट का निर्धारण किया जा रहा है, साथ ही साफ सफाई पेजयल व्यवस्था इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है।

प्रशासन के पास पहुँचा शंकराचार्य जी का प्रोटोकॉल

1 मार्च 2024
शाम 04:00 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन में आगमन।
भव्य स्वागत
शोभायात्रा के रूप में जामुल आगमन पश्चात् दर्शन
विश्राम -उपाध्याय निवास (ईश्वर उपाध्याय),जामुल

2 मार्च 2024
सुबह 11:30 बजे दर्शन ,संगोष्ठी, गुरु दीक्षा,धर्म- राष्ट्र-अध्यात्म से संबंधित शंका समाधान प्रसादी वितरण
स्थान-उपाध्याय निवास (ईश्वर उपाध्याय),जामुल

शाम 4:00 बजे
विशाल हिंदू राष्ट्र धर्म सभा
स्थान – शिवपुरी जामुल जिला दुर्ग छत्तीसगढ़

3 मार्च 2024
सुबह 11:30 बजे

दर्शन ,संगोष्ठी, गुरु दीक्षा, धर्म- राष्ट्र-अध्यात्म से संबंधित शंका समाधान प्रसादी वितरण
स्थान- उपाध्याय निवास (ईश्वर उपाध्याय),जामुल
जामुल से दुर्ग के लिए प्रस्थान। बता दे कि विशाल हिंदू राष्ट्र धर्म सभा की तैयारियां महीने भर से आयोजक प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच के अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय के नेतृत्व में महीने भर से चल रही है धर्मध्वजरक्षक परमधर्माधीश सर्वोच्च गुरु अनंत श्री विभूषित पूर्वम्नाय ऋग्वेदीय गोवर्धनमठ पीठाधीश्वर परमपूजनीय श्रीमज्जग्दगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के जामुल आगमन को लेकर ज़िले में उत्साह का माहौल व्याप्त है सनातन संस्कृति के माननेवाले सभी धर्मावलंबी विशाल हिन्दू राष्ट्रधर्म सभा सफल आयोजन हेतु अपने अपने अनुसार घरों से लेकर विभिन्न स्थानों में एकत्रित होकर पूजा पाठ एवं अनुष्ठान यज्ञ हवन इत्यादि कर रहे हैं इसी क्रम में प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच के तत्वावधान में जामुल में वृहत अनुष्ठान व हवन का आयोजन किया गया जिसमें जामुल सहित आस पास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए हवन के पूर्व सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया साथ ही स्थान देव ग्राम के सभी देवी देवता का आह्वान कर सभी से आयोजन को सफल बनाने हेतु सामूहिक प्रार्थना करने पश्चात हवन कर प्रसाद वितरण किया गया। शंकराचार्य जी को सनातन संस्कृति में सर्वोच्च पाद माना गया है।

शास्त्रों के अनुसार शंकराचार्य भगवान शंकर के अवतार के रूप में माने गए हैं , शंकराचार्य जी के दर्शन हेतु बड़े पैमाने पर स्थानीयजन 02 मार्च के लिए बड़ी संख्या में छुट्टी हेतु आवेदन करने लगे हैं ऐसा माना जा रहा है कि 02 मार्च के शिवपुरी में विशाल हिंदू राष्ट्र धर्म सभा में सम्मिलित होने व शंकराचार्य जी के दर्शन हेतु जो भीड़ श्रद्धालुओं को उमड़ने वाली है, इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आसपास के उद्योगों सहित व्यापारिक संस्थानों में काफ़ी लोग छुट्टी पर होंगे, ऐसे में भारी भीड़ को देखते हुए आयोजक भी ज़ोर शोर से तैयारियों में जुटे हैं, किसी भी प्रकार की कोई चूक न हो आयोजन में कोई विघ्न न हो इसके मद्दे पूजा अर्चना की गई।

प्यारे श्रीराधाकृष्ण संस्कार मंच के अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी हेतु 99079-70007 मोबाइल नंबर जारी किया है।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी हेतु 99079-70007 मोबाइल नंबर जारी किया है।

कार्यक्रम की रूपरेखा :- 1 मार्च 2024 शाम 04:00 बजे पावर हाउस रेलवे स्टेशन आगमन।

भव्य स्वागत शोभायात्रा के रूप में जामुल आगमन पश्चात् दर्शन विश्राम -उपाध्याय निवास (ईश्वर उपाध्याय), जामुल।

2 मार्च 2024 सुबह 11:30 बजे दर्शन , संगोष्ठी, गुरु दीक्षा, धर्म- राष्ट्र-अध्यात्म से संबंधित शंका समाधान प्रसादी वितरण स्थान-उपाध्याय निवास (ईश्वर उपाध्याय) ,जामुल।

शाम 4:00 बजे विशाल हिंदू राष्ट्र सभास्थान – शिवपुरी जामुल जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ 3 मार्च 2024 सुबह 11:30 बजे दर्शन ,संगोष्ठी, गुरु दीक्षा, धर्म- राष्ट्र-अध्यात्म से संबंधित शंका समाधान

प्रसादी वितरण स्थान– उपाध्याय निवास (ईश्वर उपाध्याय),जामुल।

जामुल से दुर्ग के लिए प्रस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button