मनोरंजन

अनुष्का रंजन और आदित्य सील बंधे शादी के बंधन में

अनुष्का रंजन और आदित्य सील मुंबई में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी शानदार शादी सोशल मीडिया पर छाई रही। अब उनका वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में आदित्य अनुष्का के आंसू पोछते नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो उनके फैन पेजज पर वायरल है। अनुष्का और आदित्य की शादी में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। आलिया भट्ट, सुजैन खान, क्रिस्टल डिसूजा, भूमि पेडनेकर, अथिया शेट्टी, वाणी कपूर सहित कई सिलेब्स की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

जयमाल से पहले इमोशनल हुईं अनुष्का
अनुष्का रंजन और आदित्य सील की संगीत सेरिमनी से लेकर शादी तक के वीडियोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। जयमाल के पहले पंडितजी के वचन सुनकर अनुष्का रोने लगीं। तभी आदित्य उनके आंसू पोछते दिखाई दिए। उनका क्यूट वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। शादी में अनुष्का ने लेवेंडर कलर का लहंगा और डायमंड जूलरी पहनी थी। पर्पल मेकअप के साथ मांग में सिंदूर उन पर काफी सूट कर रहा था। वहीं आदित्य हल्की पीली शेरवानी में दिखाई दिए।
आलिया ने जमकर किया था डांस
आदित्य और अनुष्का के संगीत में आलिया भट्ट ने जमकर डांस किया था। अनुष्का रंजन की बहन आकांक्षा आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं। आदित्य ने हाल ही में अनुष्का के साथ एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है। इसमें दोनों रोमांटिक कपल के रूप में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो का टाइटल है ‘मेरी जिंदगी में’।

इन फिल्मों में आए हैं नजर

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button