
- नालीनुमा गड्ढे में फंसे , कराहते गौ माता की बचाई जान
- ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मियों ने निभाया मानवता का धर्म
रायगढ़ / खरसिया (पूजा जायसवाल की रिपोर्ट) खरसिया पुलिस रोजाना की तरह आज भी ऑन ड्यूटी अपनी ड्यूटी में व्यस्त थी पंचमुखी मंदिर के पास ही पुलिस जवान गश्त कर रहे थे इसी दौरान पुलिस को दर्द से कराहती रंभाती हुई गाय की आवाज सुनाई दी जिस पर पुलिस जवानों ने रंभाती हुई आवाज के ओर बढ़कर देखा तो एक गाय नाली नुमा गड्ढे में बुरी तरह से फसी हुई थी और दर्द से कराह रही थी। जवानों ने आसपास आने जाने वाले कुछ ड्राइवरों को रूकवाया ताकि गड्ढे में फंसे गाय को बाहर निकाल सके।

फिर पुलिस के जवानों ने स्वयं भी नाली नुमा गड्ढे में उतरकर गाय को उस फसे गड्ढे से बमुश्किल काफी मेहनत और मशक्कत के बाद किसी तरह पकड़कर निकाला गया। गाय के बाहर निकलते ही उनके गाय के आंख से निकलते आंसु बंद हो गए और गाय का रंभाना भी बंद हो गया। जिससे पुलिस के जवानों को भी आत्मिक खुशी महसूस हुई और गौ माता ने भी राहत की सांस ली। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने गौ माता के प्रति पुलिस जवानों के उक्त सहयोगात्मक कार्य सुरक्षा और संवेदना देखकर काफी प्रशंसा एवं तारीफ की।

मौके पर पहुंची स्थानीय महिला पत्रकार पूजा जयसवाल के अनुसार खरसिया पुलिस अपनी ड्यूटी के साथ साथ जरूरतमंदों की सहायता एवं गौ सेवा में भी समयनुसार सक्रिय रहती है। पुलिस प्रशासन को गौ तस्करी में ध्यान नहीं देने का अक्सर आरोप लगाते रहते हैं, पर गौ माता ने अपनी सेवा का मौका खरसिया पुलिस को देकर लगाए जाने वाले आरोप से भी मुक्त कर दिया।
वहीं खरसिया पुलिस के उक्त कार्य की सराहना एसडीओपी प्रभात पटेल के साथ थाना प्रभारी गौरव साहू एवं प्रभारी संजय नाग ने भी की।
नाली नुमा गड्ढे से गाय को बाहर निकालने में पुलिस टीम में प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, जवान मुकेश यादव, साविल चंद्रा, सोहन यादव, मनोज मरावी की भूमिका सराहनीय रही।