अन्‍य

ममता को झटका, HC ने शुभेंदु के करीबी को तुरंत रिहा करने का दिया आदेश, कहा- इजाजत के बिना ना हो एफआईआर

आउटलुक टीम –
AUG 02 , 2021

ममता को झटका, HC ने शुभेंदु के करीबी को तुरंत रिहा करने का दिया आदेश, कहा- इजाजत के बिना ना हो एफआईआर

शुभेंदु अधिकारी के करीबी पर हाईकोर्ट का ममता सरकार को आदेश, तुरंत करो रिहा, इजाजत के बिना ना हो FIR
पीटीआइ

आउटलुक टीम

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी राखल बेरा को अदालत ने तत्काल रिहा करने का आदेश दिया है। यही नहीं कोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार से कहा है कि उनके खिलाफ आगे कोई भी एफआईआर दाखिल नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसा करना है तो फिर उसके लिए कोर्ट से परमिशन लेनी होगी।

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष हैं और अकसर टीएमसी सरकार के निशाने पर रहते हैं। एक दौर में ममता बनर्जी के सिपहसालार रहे शुभेंदु ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और ममता बनर्जी को उनके सामने हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button