भिलाई

निकाय चुनाव में डरी हुई कांग्रेस ने किया संघीय प्रणाली पर आघात – सांसद सरोज पाण्डेय

निकाय चुनाव में डरी हुई कांग्रेस ने किया संघीय प्रणाली पर आघात – सांसद सरोज पाण्डेय

भिलाई । भाजपा के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय गदा चौक सुपेला में आयोजित पत्रवार्ता मे राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि पूरी मजबूती और एकता के साथ इस निकाय चुनाव को भाजपा लड रही है। इस चुनावी समर में भाग ले रहे हैं। हमारे सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। चारो निकायों में पूरे बहुमत के साथ हमारी शहर सरकार बनेगी लेेकिन राज्य सरकार के मुखिया भूपेश बघेल ने लोकतंत्र की खूबसूरती संघीय प्रणाली को बिगाड़ा है,

WhatsApp Image 2021 12 18 at 08.03.36 1

पहले जनता ही महापौर और पार्षद तय करती थी लेकन इस बार कांग्रेस पूरी तरह डरी और सहमी हुई है इसलिए उन्होंने महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने के बजाय अप्रत्यक्ष तरीके से चुनाव महापौर का चुनाव कर रही है।  लोगों के एक मतदान का हक छीन ली है। कांग्रेस यहां ईवीएम पर गडबडी का आरोप लगाकर वे स्वयं गडबडी करने केलिए बैलेट का सहारा तो ले ही रहे है । और इसी नाराजगी के कारण हम दुर्ग जिले के सभी निकायों में हम पूरे बहुमत के साथ जीत हासिल कर रहे हैं।

IMG 20211218 WA0013

यहां के मुख्यमंत्री किसी काम में नंबर वन है तो सिर्फ तो सिर्फ केन्द्र सरकार पर आघात करने में। वे देश के प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी बाते करते है जो अशोभनीय है। किसी भी राज्य का पूर्ण विकास तब संभव है जब केन्द्र सरकार उनको आर्थिक मदद करे। वही सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस राज्य में सिर्फ झूठ और फरेब का खेल चल रहा है।  इस अवसर पर चुनाव संचालक और प्रभारी द्वय संतोष पाण्डेय, भूपेन्द्र सवन्नी, जिला भाजपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू, शंकरलाल देवांगन, गुरजीत सिंह, भाजपा कार्यालय प्रभारी मनोज तिवारी सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20211218 WA0011

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button