दुर्ग

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने आज दुर्ग शहर के वार्डों में जनसम्पर्क किया

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने आज दुर्ग शहर के वार्डों में जनसम्पर्क किया। राजेंद्र ने शहर के मतदाताओं से केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का अनुरोध किया। जनसम्पर्क के दौरान दुर्ग शहर कांग्रेसमय नजर आया। शहर के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर शंकरलाल ताम्रकार, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य व पूर्व महापौर आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, नगर निगम के सभापति राजेश यादव, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल के सामूहिक नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया।

छत्तीसगढ़ के सम्मान में राजेंद्र साहू मैदान में, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। जनसंपर्क किल्ला मंदिर में पूजा अर्चना के बाद शुरू हुआ। इसके पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र साहू के किल्ला मंदिर पहुंचते ही जोरदार आतिशबाजी से उनका स्वागत किया।किल्ला मंदिर वार्ड के एक-एक घर में जाकर राजेंद्र ने जनसपंर्क किया। मतदाताओं ने राजेंद्र साहू को जीत का आशीर्वाद दिया। वार्ड की महिलाओं ने तिलक लगाकर राजेंद्र साहू की आरती उतारी।

राजेंद्र साहू ने ब्राम्हण पारा, चंडी मंदिर, मठपारा, गया नगर, नयापारा, राजीव नगर, मिलपारा, नयापारा, गयानगर, पंचशील नगर, गिरधारी नगर सहित वार्डों में जनसम्पर्क किया। राजेंद्र को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिला। चुनाव प्रचार में एमआईसी मेंबर दीपक साहू, भोला महोबिया, मनदीप सिंह भाटिया, ज्ञानदास बंजारे, विजेन्द्र भारद्वाज, विजयंत पटेल, राहुल शर्मा, संजू धनकर, विजय साहू, एनएसयूआई के दुर्ग शहर अध्यक्ष विनीश साहू, गौरव उमरे, नीलेश साहू, अमोल जैन, राजकुमार साहू, अध्यक्ष पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दीपक तम्बोली, ज्ञानचंद पाटनी, संगीता सोनी, पूर्व पार्षद चंद्रप्रकाश जैन, अनिल ताम्रकार, आशीष तिवारी, नागेंद्र शर्मा, पप्पू श्रीवास्तव, गज्जू ताम्रकार, संजय ताम्रकार, राकेश अग्रवाल, अमृत लोढ़ा, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, कन्या ढीमर, हरीश कुमार ताम्रकार, अजय गुप्ता, पूर्व एल्डरमैन, संदीप वोरा, सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पोषण साहू, सोनू साहू, मीना पॉल, पूर्व पार्षद लिखन साहू, नासिर खोखर, अजय शर्मा, आशुतोष सिंह, सुमित वोरा सक्रिय रहे।

शंकर नगर वार्ड में छाया पार्षद शिव वैष्णव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू का जोरदार स्वागत किया गया। राजेन्द्र साहू ने शंकर नगर के घर-घर में जाकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान एमआईसी सदस्य हमीद खोखर अब्दुल गनी संजय कोहले, फतेह सिंह भाटिया सक्रिय दिखे।

राजेंद्र साहू ने ग्रीन चौक और पारख कॉम्प्लेक्स में सघन जनसम्पर्क किया। जनसमर्थन में उमड़ी भीड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह पैदा कर दिया। सिंधी कॉलोनी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए राजेन्द्र साहू ने कहा कि पूरे देश में 30 लाख पद रिक्त पड़े हैं। कांग्रेस की सरकार बनी तो 6 माह के भीतर 30 लाख पदों को भरा जाएगा। 30 लाख बेरोजगार युवाओं रोजगार मिलेगा। मनरेगा के तहत ग्रामीण एवं शहरी मजदूरों को प्रति व्यक्ति 400 रुपये मजदूरी दी जाएगी। लोकतंत्र और आरक्षण को बचाना है तो केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाए क्योंकि भारतीय जनता पार्टी सरकार फिर बनी तो संविधान और लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। महालक्ष्मी नारी न्याय योजना के तहत महिलाओं को एक लाख रुपये प्रदान किया जाएगा, जिससे नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक नया इतिहास लिखा जायेगा। महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button