छत्तीसगढ़

समाज सेवी वायकुंठ राव ने मानवता की मिसाल स्थापित की

समाज सेवी श्री राव ने बताया कि दिनांक 27/01/2022 को दोपहर लगभग 1:15 बजे प्लांट रोड खुर्सीपार से मैं अपने दो साथियों के साथ घर वापस लौट रहा था उसी मार्ग पर एक अज्ञात स्कूटी सवार युवक अपने बुजुर्ग महिला परिजन के साथ आचानक दोनों सडक पर फिसलकर गिर गये थे गिरने के कारण लगभग 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को काफी चोटें पहुंची एवं कुछ क्षण के लिए वह महिला बेहोश भी हो गई थी जिससे युवक काफी घबराया हुआ था मैंने त्वरित 112 मे फोन कर 108 एंबुलेंस सुविधा की मांग की जिसके बाद भिलाई 3 से एबुलेंस निकलकर महज 15 मिनट के भीतर घटना स्थल पर पहुंची एवं तुरंत उक्त महिला को बेहतर चिकित्सा के लिए लाल बहादुर चिकित्सालय सुपेला भिलाई भेजा गया

आज 112 कि टीम के कारण एक बुजुर्ग महिला को समय पर उचित चिकित्सा का लाभ मिला
धन्यवाद छत्तीसगढ़ की डायल 112 टीम का एवं श्री केदार महानंद जी का एवं रतन ताडीं जी का जिन्होंने पूरे घटनाक्रम में उक्त बुजुर्ग महिला का साथ दिया

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button