दुर्ग

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान प्रारंभ

दुर्ग / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के व्‍दारा आज राजीव भवन दुर्ग में केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों एवं आसमान छूती महंगाई एवं रोजमर्रा की जरूरत के सामानों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान की रूपरेखा तैयारी हेतु एवं सदस्‍यता अभियान को प्रत्येक ब्‍लॉक पर गति देने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्‍यक्ष गया पटेल जी, नगर निगम दुर्ग महापौर श्रीधीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव तथा अन्‍य पिछडा वर्ग आयोग के सदस्‍य आर.एन.वर्मा, अलताफ अहमद की उपस्थिति में बैठक सम्‍पन्‍न हुईा

बैठक में निर्णय लिया गया कि जगजागरण अभियान पदयात्रा 14 नवंबर को राजीव भवन दुर्ग से सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी। आयोजित जन जागरण अभियान पदयात्रा में छत्तीसगढ़ भंडार निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा जी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल जी नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल जी नगर निगम दुर्ग के सभापति राजेश यादव जी सहित कांग्रेसजन शामिल होंगे।

 जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के प्रवक्ता संदीप श्रीवास्‍तव ने कहा कि मोदी भाजपा सरकार के वादाखिलाफी बढ़ती महंगाई, रोजगार देने में विफलता, किसान विरोधी नीतियों, रसोई गैस के बढ़ते दाम, पेट्रोल-डीजल में लगाये गये बेतहाशा एक्साईज ड्यूटी के खिलाफ देश भर में कांग्रेस जन जागरण अभियान चलाकर पदयात्रा के माध्यम से मोदी भाजपा सरकार की पोल खोलेगी। मोदी भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान देश की जनता से वादा किया था। 100 दिनों में महंगाई कम करेंगे, 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देंगे, किसानों को स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने, किसानों की आय दोगुनी करेंगे।

विदेशो में जमा कालाधन को देश में लाकर सबके खाते में 15-15 लाख रूपये जमा कराने अच्छे दिन लाने सहित अनेक लोक लुभावने वायदा किया गया था। मोदी भाजपा सत्ता मिलने के बाद ठीक वादा के विपरित नीतिया बनाकर आम जनता के उपर मनमाना टैक्स लगाकर वसूली कर रही है। आम जनता महंगाई से त्राहीमाम-त्राहीमाम कर रही है और मोदी भाजपा की सरकार सत्ता के अहंकार में मदमस्त होकर आम जनता की आवाज को अनसुना कर रही है। कांग्रेस जन जागरण अभियान के माध्यम मोदी सरकार के गलत नीतियों मनमानी से पीड़ित जनता की आवाज उठायेगी।

बैठक में विशेष रूप से महिला अध्‍यक्ष श्रीमती कन्‍या ढीमर,राजकुमार नारायणी, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के प्रवक्‍ता संदीप श्रीवास्‍तव, सैय्यद अनीस रजा, राजकुमार साहू, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, दानबाई तामस्‍कर, सुशील भारद्वाज, देवेश मिश्रा, शिवाकांत तिवारी, अशोक मेहरा, फतेह सिंह भाटिया, शिशिर कसार, आनंद कपूर ताम्रकार, तिलक सिंह राजपूत, मोहित वाल्‍दे, बृजमोहन तिवारी, राकेश साहू, छाया चौधरी, मीना पॉल, पिंकी राजपूत, नीकिता मीलिंद, दीपिका साहू, पाशी अली, शंकर सिंह चंदेल, सैय्यद आसिफ अली सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button