दुर्ग

दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में बीए के छात्र पर कुछ लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया

दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में बीए के छात्र पर कुछ लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमले का वीडियो भी सामने आया है।

नेवई पुलिस के मुताबिक, शिव नगर नेवई भाठा निवासी विशाल साहू बीए फाइनल ईयर का छात्र है। उसकी जवाहर साहू और उसके भाई हर्ष साहू से पुरानी रंजिश है। उमरपोटी में हुए विवाद के दौरान दोनों भाइयों ने दोस्त वैभव के साथ मिलकर विशाल को जान से मारने की धमकी दी थी।

घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धारदार हथियार और डंडे से किया जानलेवा हमला

22 अप्रैल की रात विशाल बाइक से टंकी मरौदा होते हुए अपने घर जा रहा था। जलाराम चौक नेवई भाठा में आरोपी हर्ष साहू, जवाहर साहू , प्रियांशु, करण, अज्जु, राज साहू खडे़ थे। उन्होंने जैसे ही विशाल को देखा, गाली गलौज करते हुए दौड़ा दिया। विशाल बाइक खड़ी कर अपने घर में घुस गया।

आरोपियों ने घर में घुसकर विशाल पर तलवारनुमा धारदार हथियार और डंडे से जानलेवा हमला कर दिया।

बेहोश होने तक की बेदम पिटाई

विशाल के दोस्त मनीष ठाकुर ने बीच-बचाव कराने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह से पीटा। हर्ष साहू, जवाहर साहू और उसके दोस्तों ने प्रियांशु, करण, अज्जु, राज साहू और दो अन्य के साथ मिलकर विशाल को बेहोश होने तक मारा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button