छत्तीसगढ़दुर्ग

घपले घोटालों एवं भ्रष्टाचार की पोल खुलने के डर से पार्षदों को नहीं दी जा रही बजट पुस्तिका-अजय वर्मा

सभापति माननीय राजेश यादव जी शहर विकास हेतु पहल करके सभी पार्षदों को दिलाएं बजट पुस्तिका – भाजपा पार्षद दल नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा ,कि बजट शहर विकास का आईना होता है तथा इस पर पर्याप्त चर्चा कर इसे अमलीजामा पहनाया जाता है। दुर्ग नगर निगम के इतिहास में बजट पुस्तिका पार्षदों को बजट बैठक के पूर्ण सात दिवस पहले दिया जाता है। किंतु इस बार शायद घपले, घोटालों,

भ्रष्टाचार को छुपाने एवं सत्ताधारी दल के काले कारनामों के उजागर होने के भय से दुर्ग शहर कि किसी भी पार्षद को बजट पुस्तिका उपलब्ध नहीं कराई गई। यदि पार्षदों को बजट पुस्तिका नहीं मिलती है, तो पार्षद गण शहर विकास पर चर्चा कैसे कर पाएंगे, निगम की आय बढ़ाने एवं जन सामान्य के समस्याओं के निराकरण पर कैसे चर्चा कर पाएंगे और कैसे अपना सुझाव रख पाएंगे ?

    अतः बजट पुस्तिका के मांग एवं पार्षदों को शहर विकास में सुझाव देने हेतु पर्याप्त समय देने की मांग को लेकर भाजपा पार्षद दल ने नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में पार्षद गण श्रीमती गायत्री साहू , चंद्रशेखर चंद्राकर, देवनारायण चंद्राकर, कांशीराम कोसरे, नरेंद्र बंजारे, नरेश तेजवानी, अजीत वैद्य, ओम प्रकाश राकेश सेन, मनीष साहू, श्रीमती चमेली साहू ,श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, श्रीमती शशि द्वारिका साहू ,श्रीमती पुष्पा गुलाब वर्मा ,श्रीमती हेमा जगदीश शर्मा एवं श्रीमती कुमारी बाई साहू ने सभापति माननीय राजेश यादव को ज्ञापन सौंपा।

माननीय सभापति राजेश यादव जी ने भाजपा पार्षद दल की बातों को ध्यान से सुना एवं पार्षद दल से कहा कि आयुक्त से चर्चा कर जल्द ही सभी पार्षदों को बजट पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही कहा कि सदन में सबको शहर विकास में सुझाव देने हेतु पर्याप्त एवं बराबर अवसर दिया जाएगा। माननीय सभापति जी ने भाजपा पार्षदों से कहा कि आप सभी सामान्य सभा के सुचारू संचालन में सहयोग करें ताकि सामान्य सभा में निष्पक्ष एवं सार्थक चर्चा हो सके। पार्षद दल ने माननीय सभापति जी को आश्वस्त किया कि हम सब शहर हित में सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button