दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनावी पर्व चल रहा है, प्रत्येक राजनीतिक दलों के प्रत्याशी चुनाव में अधिकृत रूप से पार्टी का चुनाव लड़ रहे है। वह अपने स्तर पर जनता से जनसंपर्क कर प्रचार प्रसार अभियान चला रहे है। लेकिन उन्हें जनता के पास अपनी बात रखने के लिए मीडिया की नितांत आवश्यकता पड़ती है, जिसके माध्यम से वह अपने अपने दलों की घोषणा पत्र, अपनी बात- विचार और क्रियान्वित कार्यों एवं जनता के बीच घोषणाओं के आधार पर सरकार बनने, बनाने और कार्य किए जाने के वादे करते है। ताकि उनके कार्यों एवं वादों पर जनता उन्हे वोट दे, और वह सरकार बना सके। ज्ञात हो कि इन सबके बीच मीडिया चाहे वे प्रिंट हो या इलेक्ट्रानिक पोर्टल, यूट्यूब, या चैनल एक सशक्त माध्यम बन कार्य करती है। फिर चाहे वह छोटे बड़े, दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्र ही क्यों ना हो। सभी के समाचारों का प्रसारण पंजीकृत सरकारी संस्थान के द्वारा पंजीयन होने के बाद ही प्रसारण का अधिकार है। फिर वास्तविकता की सच्चाई उनके स्वतंत्र लेखन है और प्रसारण के बोल है। चाहे वह कलम की लेखनी हो या उनके आवाज। मीडिया को किसी चश्में की नजरिए से नही देखी जानी चाहिए। लेकिन दुर्ग जिले के विधानसभा में चुनावी पर्व के दौरान कुछ दलों द्वारा पत्रकारों को बैकवर्ड/ फारवर्ड के चश्में से देख सहयोग की मनःस्थिति बनाते हुए देखा गया। उक्त कृत्य से पत्रकार जगत ने उन राजनीतिक दलों के प्रत्याशीयों पर रोष व्यक्त किया और उनके राजनीतिक चुनाव संचालको पर नाराजगी जताई। और कहने लगे कि नेताओं ने पत्रकारों को अब तुच्छ समझ लिया है। इस लोकतन्त्र के चुनावी पर्व में शायद उन दलों के प्रमुख ने आंकलन लगाया होगा कि उन दलों के पक्ष या कवरेज कर लोकप्रियता दिलाने में अछुन्न रहा हो। बरहाल पत्रकार अपनी शक्ति का प्रयोग नही करते। जिस दिन से पत्रकार इनके समाचारों का प्रकाशन बंद कर दे और उनकी सच्चाई छाप उस दिन से मीडिया और समाचार पत्र की अहमियत राजनीतिक दलों को मालूम हो जायेगी।
Read Next
दुर्ग
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
दुर्ग
21 March 2026
स्टाफ नर्स सूची जारी, ऑनलाईन दावा आपत्ति आमंत्रित
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
21 March 2026
अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु दुर्ग स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान -ऑपरेशन क्लीन
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
21 March 2026
स्टाफ नर्स सूची जारी, ऑनलाईन दावा आपत्ति आमंत्रित
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
