
Publish Date: | Mon, 01 Nov 2021 08:41 PM (IST)
बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)।Ban on Vehicles: धनतेरस पर बाजार में खरीदारी करने उमड़ने वाली भीड़ के कारण मंगलवार से सदर बाजार में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। व्यापारियों के लिए रात 10 बजे से सुबह नौ बजे तक वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए सिम्स चौक और कोतवाली चौक में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। भीड़ के दौरान आसामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग जगहों पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।एएसपी सिटी उमेश कश्यप ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के दौरान शहर के बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ती है। इसके लिए सदर बाजार में वाहनों के प्रवेश को बंद किया जाएगा। मंगलवार की दोपहर से सिम्स चौक और कोतवाली चौक से गोल बाजार और सदर बाजार में प्रवेश रोक दिया जाएगा।व्यापारियों के लिए रात में वाहनों की आवाजाही रहेगी। खरीदारी के लिए पहुंचने वालों के लिए लखीराम आडिटोरियम और लालबहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में पार्किंग रहेगी। एएसपी कश्यप ने बताया कि सदर बाजार के अलावा अन्य जगहों पर भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।भीड़ के बीच असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस के जवान बाजार में भी मौजूद रहेंगे। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही लाइन से भी जवानों की ड्यूटी शहर के अलग-अलग क्षेत्र में मौजूद रहेंगे।बाइक पैट्रोलिंग भी रहेगी सक्रियएएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि त्योहार के दौरान भीड़ के बीच असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए बाइक पैट्रोलिंग की टीम को भी तैनात किया गया है। शहर के भीड़ वाले क्षेत्र में बाइक पैट्रोलिंग के जवान मौजूद रहेंगे। किसी भी घटना पर पुलिस की बाइक पैट्रोलिंग टीम को तत्काल मौके पर पहुंचने निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अधिकारियों की इसकी निगरानी करने कहा गया है।
Posted By: anil.kurrey